"Operation Sindoor" को लेकर नोएडा में जश्न का माहौल, लोग इस तरह जाहिर कर रहे खुशी

top-news
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरा देश खुशियां मना रहा है. कहीं ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं,

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरा देश खुशियां मना रहा है. कहीं ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं, तो कहीं आतिशबाजी की जा रही है, तो कहीं पर लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं. वहीं नोएडा के लोगों ने भी ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर खुशी जाहिर की है. बुधवार की सुबह से ही नोएडा शहर के नागरिक अपने-अपने ढंग से ऑपरेशन सिन्दूर पर खुशी का इजहार कर रहे हैं. इस दौरान नोएडा में सक्रिय एक संगठन ने बाकायदा जश्न मनाते हुए ऑपरेशन सिन्दूर की खुशी में मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता को जाहिर की


शहर में बड़े लम्बे समय से आतंकवादी विरोधी मोर्चा नामक एक संगठन सक्रिय है. इस संगठन की अगुवाई राजेन्द्र पंडित करते हैं. राजेन्द्र पंडित आतंकवादी विरोधी मोर्चा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं. जबकि सरदार मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष हैं. नोएडा में एकत्र होकर आतंकवादी विरोधी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की खुशी जाहिर की. इस दौरान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेन्द्र पंडित ने कार्यकर्ताओं को मिठार्ई खिला कर बधाई दी.  



इस खुशी के मौके पर राजेन्द्र पंडित ने कहा कि अभी पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानों पर ही हमला करके बेगुनाहों की हत्या का का बदला लिया गया है लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों में हैवी सेलिंग कर रहा है उसका भी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. अगर पाकिस्तान का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में देश की तीनों सेना पूर्ण रूप से पाक को नष्ट कर देंगे. नोएडा में अलग-अलग संगठनों ने मिठाई बांटकर ऑपरेशन सिन्दूर पर खुशी का इजहार किया है. नोएडा में खुशी मनाने का यह सिलसिला लगातार चल रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *