CBSE RESULT 2025; नोएडा के विद्यार्थियों ने भी 12वीं में फहराया परचम, इस स्कूल के सभी बच्चे हुए पास

top-news
CBSE RESULT 2025

Noida: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।इस साल 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस साल 12वीं में 16,92,794 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसमें से 14,96,307 छात्र पास हुए हैं। इस परीक्षा में नोएडा के विद्यार्थियों ने भी परचम लहाराया है।

 

शत-प्रतिशत रहा बालक इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम

ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 100% रहा। विद्यालय में कुल अध्ययनरत छात्र 33 थे। छात्रों ने छात्रावास में रहकर न केवल विद्यालय का बल्कि परिवार का नाम रोशन किया है। गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान मनीष यादव ने 81%, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले यश कुमार ने 79%  और तृतीया स्थान आदिल खान ने 78% अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, वाणिज्य वर्ग में सुमित शर्मा ने 75%,  कला वर्ग में मुकेश यादव ने 66% अंक प्राप्त किये। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार छात्रों  के  परिश्रम और लगन से जो परिणाम उन्हें दिया है। उनकी  प्रशंसा  करते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं।


इस स्कूल के भी बच्चों ने नाम रोशन किया

वहीं, नोएडा के डीपीएस, जीबीएन के छात्रों ने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अनिंदिता बसु- 98.6% (मानविकी), कायरा गुप्ता - 97.2% (मानविकी), अनुष्णा चक्रवर्ती- 97.2% (विज्ञान) और अहान गोयल - 97% (मानविकी) अंक प्राप्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *