डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच, बोले- अतिक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर रहे गंभीर, वृक्षारोपण अभियान के लिए बनाए रणनीति

top-news
वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Noida: पर्यावरण सुरक्षित रखने एवं आगामी वृक्षारोपण अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप सफल बनाने के लिए  मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, प्राधिकरण, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों तथा पर्यावरण विद् के साथ पर्यावरण, वृक्षारोपण, गंगा एवं वेटलैंड समिति के कार्यों की समीक्षा की।

डीएम ने  हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं आगामी वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में सरकारी विभागों के साथ-साथ आम जनमानस की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आपसी समन्वय बनाते हुए औद्योगिक इकाइयों, आरडब्ल्यूए, शैक्षणिक संस्थान, एनजीओ एवं स्कूलों बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करें।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधरोपण निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभाग अपने-अपने कार्य योजना, स्थल का चिन्हांकन तथा गड्ढा खुदाई की सूचना निर्धारित प्रारूप पर वन विभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए अपनी कार्य योजना तैयार करें

  जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा पहले वृक्षारोपण अभियान को जनपद में सफल बनाया गया।  इसी प्रकार आगामी वृक्षारोपण अभियान को भी जन आंदोलन का रूप देते हुए सफल बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी से भी कहा कि वह भी अपने-अपने क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे एवं तालाबों के आसपास स्थलों का चयन करते हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत वहां पर भी वृक्षारोपण कराया जाए।  इसमें जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है, इसलिए वन विभाग के अधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय बनाते हुए ग्रामों में भी वृक्षारोपण समिति का गठन करायें।   जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी वृक्षारोपण अभियान में स्कूली बच्चों का भी सहयोग लिया जाए, ताकि उनको पर्यावरण के संबंध में किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी भी प्राप्त हो सके।

बिना ढके निर्माण सामग्री की परिवहन पर रोक लगाएं
   
  जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग में बिना ढके निर्माण सामग्री की परिवहन पर शक्ति से रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभागों का अधिकारी संयुक्त रूप से टीम बनाते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।  प्राधिकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी  विशेष ध्यान रखें कि कहीं पर भी कूड़ा कर कर जलने की घटना घटित नहीं हो। यदि कहीं पर भी कूड़ा कर कर जलने का प्रकरण संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाने तथा एनजीटी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों का शक्ति से पालन कराने के निर्देश दिए।

   डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य न होने पाए
 जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि यमुना एवं हिंडन के मैदानों पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर अपने कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही डूब क्षेत्र में इस आशय का होर्डिंग लगाये जाये कि डूब क्षेत्र में किसी प्रकार के निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। नदियों के साफ-सफाई पर विशेष फोकस बनाए रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एनजीटी के मानकों के अनुरूप गंगा एवं उसकी सहायक नदी जलाशय में मिलने वाली अन्टैप्ड ड्रेन्स के अंतरिम उपचार के लिए फाईटोरेमेडियेशन की व्यवस्था की जाए।

तालाबों के पास से अतिक्रमण हटाए
 जिला वेटलैंड समिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमित तालाबों को mitigation में शामिल करने की कार्यवाही की जाये एवं mitigation तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया जाये। उन्होंने वेटलैंड के पुर्नजीवन की कार्यवाही करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *