Noida Authority में सेक्टर वासियों की शिकायतों को लेकर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश, इन जगहों का किया निरीक्षण
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा शुक्रवार को नोएडा क्षेत्र के सेक्टर-34, आर0डब्लू०ए० के साथ बैठक कर सेक्टरवासियों की शिकायतों के सम्बन्ध में सुनवाई की गयी।
- Rishabh Chhabra
- 17 May, 2025
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा शुक्रवार को नोएडा क्षेत्र के सेक्टर-34, आर0डब्लू०ए० के साथ बैठक कर सेक्टरवासियों की शिकायतों के सम्बन्ध में सुनवाई की गयी। वहीं बैठक के बाद ग्राम गिझौड़, सैक्टर-62 में नालियों की सफाई, सड़क की सफाई एवं अन्य मुख्य मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस० पी० सिंह, महाप्रबन्धक (जन स्वा०), गौरव बंसल, परियोजना अभियन्ता (जन स्वा०-1), आर०के० शर्मा, परियोजना अभियन्ता (जन स्वा०-11), उमेश चन्द्र, सहायक परियोजना अभियन्ता (जन स्वा०-1), मौजूद रहे।
कूड़ा उठाने को 10 रिक्शा लोडर का हुआ लोकार्पण
सेक्टर-34 में कूड़ा एकत्रित किये जाने हेतु मैसर्स एच०सी०एल० फाउंडेशन के द्वारा सी०एस०आर० के माध्यम से प्राप्त 10 रिक्शा लोडर का लोकार्पण किया गया। ये 10 रिक्शा लोडर सेक्टर-34 के समस्त सोसाटियों से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य करेगी। सेक्टर-34 आर0डब्लू०ए० के साथ बैठक में सेक्टर की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गयी। बैठक के दौरान के०के० जैन, आर०डब्लू०ए० अध्यक्ष, धमेन्द्र शर्मा, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के उपरान्त ग्राम गिझौड़, सैक्टर-52, सैक्टर-62 में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नाले की सफाई का कार्य प्रगतिरत पाया गया। जिस हेतु नालों की सफाई गुणवत्तापूर्वक एवं समयान्तर्गत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सेक्टर-62 के वेन्डिंग जोन का किया निरीक्षण
सेक्टर-62 के वेन्डिंग जोन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानो पर डस्टबिन नहीं पाये गये, जिस हेतु नोएडा क्षेत्र के समस्त वेन्डिंग जोन एवं कॉमर्शियल मार्किटो में डस्टबिन लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






