नोएडा में दबंगई; कार हल्की सी टकराई तो दंबगों ने बोनट पर चढ़कर ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

top-news
कार ड्राइवर डर गया और उसने खिड़कियों को अंदर से बंद कर लिया।

Noida: 21-22 की रात को आंधी-बारिश ने पूरे नोएडा समेत पूरे प्रदेश में काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, नोएडा में आंधी-बारिश के बीच लगे जाम में एक कार दूसरी कार में हल्की से टकरा गई। जिससे नाराज दूसरी कार में सवार दो युवक अपना आपा खो बैठे। दोनों युवकों ने आगे जाकर कार बीच सड़क पर जाम के बीच रुकवा ली। इससे कार ड्राइवर डर गया और उसने खिड़कियों को अंदर से बंद कर लिया। 

कार के शीशे पर मारे लात-घूसे
इसके बाद दोनों युवक कार के शीशे पीटने लगे। एक युवक बोनट पर चढ़ गया और सामने के शीशे को पीटने लगा। इसके बाद चालक के साथ मारपीट भी की। यह वीडियो जाम में फंसे एक अन्य कार सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल कर दिया। वहीं, सेक्टर-113 थाना पुलिस ने पीड़ित से शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि जाम के बीच एक कार सड़क पर है। दो युवक कार का शीशा जबरन नीचे करने और खिड़की खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। कार सवार जब शीशा नहीं खोलता है तो कार में घूंसे मारने शुरू कर देते हैं। शीशा नीचे करते ही ड्राइवर से मारपीट करने लगते हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाम के दौरान कार आपस में छूने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पीड़ित फैज की शिकायत पर आरोपी अर्जुन यादव निवासी सेक्टर-117 व अभिषेक यादव निवासी बहलोलपुर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *