पुलिस ने मोबाइल स्नेचरों को सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद, नोएडा में मचा रखा था आतंक
थाना सेक्टर-39 पुलिस व मोबाइल स्नेचर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2025
Noida: उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली हैं। थाना सेक्टर-39 पुलिस व मोबाइल स्नेचर के बीच रात में मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को देखकर भागने लगे बदमाश
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा गार्डेनिया ग्लोरी सेक्टर 46 नोएडा की तरफ जाने वाले कट पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने की तरफ से 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट पर 02 व्यक्ति सवार आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो रुके नहीं। बल्कि अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-49 की तरफ भगाने लगे। एक पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का पीछा किया व दूसरी टीम ने सामने से घेरने का प्रयास किया। इस पर संदिग्धों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-42 के जंगल की तरफ मोड़ दी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
मीडिया सेल ने बताया कि लिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ मोटा (24) निवासी बागपत और विनय (23) निवासी बागपत के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं है। घायल बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचा मय 02 खोखा कारतूस .315 बोर व 06 स्नेचिंग किए हुए मोबाइल फोन बरामद हुए है। 1 मोबाइल फोन थाना सेक्टर-39 नोएडा पर दर्ज मुकदमे से संबंधित है। जबकि अन्य मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी की जा रही है। घायल बदमाशों के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाश सोनू उर्फ मोटा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग थानों में चोरी,छिनैती के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विनय के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






