सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, कतारों में कर रहे इंतजार

top-news
हर ओर गूंज रहा हर-हर महादेव

Noida: आज सावन महीने का पहला सोमवार है। देश भर में शिव भक्त सुबह से ही शिवालयों में लंबी पंक्तियों में खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा और गाजियाबाद के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। बेल पत्र, धतूरा, तिल, शहद, फूल इत्यादि से शिव भक्त शिवलिंग पर अर्पण कर रहे हैं। इसके अलावा जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंजाम हैं। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में शिव जी की पूजा करने भक्त पहुंच रहे हैं।



दूधेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 3 बजे से लगी भक्तों की कतार

गाजियाबाद स्थित प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह 3:00 बजे से ही भक्तों की लाइन लगने शुरू हो गई थी। सभी हाथ में जल का लोटा लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस मंदिर में रावण के पिताजी द्वारा इस शिवलिंग की पूजा की गई थी। कहते हैं कि छत्रपति शिवाजी भी अपने किसी भी युद्ध से पहले यहां आकर शिवलिंग की पूजा करते थे और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते थे। भक्तों का कहना है कि यहां पूजा करने से हर भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए सभी भक्त अपने-अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं।



रावण के पिता इस मंदिर में करते थे पूजा

दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां पर रावण के पिता द्वारा इस शिवलिंग की पूजा की गई थी। उन्होंने बताया कि यहां पर छत्रपति शिवाजी द्वारा भी पूजा की जाती रही थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां एक टीला हुआ करता था, जहां पर की एक गाय आकर अपने दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *