नोएडा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की छत पर चढ़े ड्राइवर की हाइटेंशन तार के चपेट में आने से गर्दन कटी

top-news
नोएडा में 24 वर्षीय युवक की खौफनाक मृत्यु से क्षेत्र में सनसनी

Noida: नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सेक्टर-81 इलाके में ड्राइवर अपने खड़े ट्रक के कंटेनर में किसी काम से चढ़ा। तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन तार को चपेट में आने से युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर गिर गई। मौके पर ही 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस खौफनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना 39 पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया शव का पंचायतनामा कर मृतक युवक के परिजनों को सूचित किया गया।


राजस्थान का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान राजस्थान के तिजारा इलाके के ग्राम ढाकपारी निवासी नासिर पुत्र हमीद के रूप में हुई है। नासिर ट्रक ड्राइवर था, जो किसी काम से रात के समय ट्रक की छत पर चढ़ा था। तभी ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसका शरीर झुलस गया और सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि 24 वर्षीय का नासिर ट्रक की छत पर किसी कार्य के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नोएडा पुलिस ने मृतक ट्रक ड्राइवर के परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *