विस्तार पंचायत भाकियू भानू संगठन के NCR अध्यक्ष बने सुनील अवाना, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
- Shiv Kumar
- 21 Jul, 2025
Noida: नोएडा के अट्ठा गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन की विस्तार पंचायत हुई। विस्तार पंचायत की अध्यक्षता के एल अवाना ने की और संचालक सुभाष भाटी ने किया। इस मौके पर एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना को बनाया गया। वहीं, राकेश भड़ाना को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ली। जिम्मेदारी मिलने के बाद अवाना ने पदाधिकारियों को आभार और धन्यवाद जताया। इस मौके पर अवाना ने कहा जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है, उसे बिल्कुल ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर ने कहा, संगठन में आस्था व्यक्त करते हुए आज सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ली और सभी ने एक साथ रहकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ संघर्ष करने की बात कही है। अजब सिंह कसाना ने कहा भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन किसानों के लिए गरीबों के लिए संघर्ष करता रहता है। इसी को देखते हुए आज बहुत लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर प्रेम सिंह भाटी, अनिल बेसोंया, राजकुमार नागर, बिल्लू अवाना, राजवीर मुखिया, विकास गुर्जर, आनंद दरोगा, सुभाष भाटी, सतवीर मुखिया, सतप्रकाश अवाना, संतराम अवाना, ऋषि अवाना, भानु प्रकाश शर्मा आदि लोग पंचायत में उपस्थित रहे।
संजय सिंह कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना जताने पहुंचे
वहीं, शनिवार को को ग्राम हल्द्वानी जलपुरा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष माइनॉरिटी विंग दिलदार अंसारी के आवास पर राज्यसभा के सांसद संजय सिंह पहुंचे। कुछ ही दिन पहले दिलदार अंसारी के बड़े भाई का निधन हो गया था। उन्हीं की शोक सभा में संजय सिंह शामिल हुए। इस शोक सभा में गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के और भी बहुत सम्मानित लोग जिम्मेदार वहां पर इकट्ठा हुए और उन्होंने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी और सांसद संजय सिंह के साथ हैं। जो कार्य कर्ताओं के लिए हर समय उपस्थित खड़े रहते हैं। गौतम बुध नगर जिले के अध्यक्ष राकेश अवाना, हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन बलराज और दिल्ली किराड़ी विधानसभा के विधायक और यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






