नोएडा जिला अस्पताल की पूर्व CMS डॉ. रेनू ने किया 14.60 करोड़ का घोटाला, भाजपा पदाधिकारी ने लगाया आरोप
Noida District Hospital
- Shiv Kumar
- 22 Jul, 2025
Noida: नोएडा में बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले का आरोप जिला अस्पताल की पूर्व अधिकारी पर लगा है। नोएडा सेक्टर 39 जिला अस्पताल की सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रेनू अग्रवाल पर 14 करोड़ 60 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। दिल्ली चांदनी चौक जनपद भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
फर्जी फर्म के जरिए टेंडर किए थे आवंटित
मॉडल टाउन मंडल उपाध्यक्ष शिव चरण ने सीएम योगी के भे पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. रेनू अग्रवाल ने सीएमएस के पद पर रहते हुए एक फर्जी फर्म के जरिए अस्पताल से जुड़े तमाम टेंडर उसे ही आवंटित कर दिए। जिसमें उस फर्म को काम करने के लिए 14 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी। साथ ही अन्य कई फर्मों द्वारा भेजे गए वैध आवेदन पत्रों को खारिज कर दिया गया था। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपये फर्जीवाड़ा किया गया है।
नोएडा विभाग स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, खोजने लगा दस्तावेज
मंडल उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि डॉ. रेनू अग्रवाल सीएमएस पद रहते हुए अस्पताल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह स्वास्थ्य विभाग पर गहरा सवाल खड़ा होगा । मामला संज्ञान में आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है और शिकायत से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है। हालांकि अभी इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा राज में भाजपा के पदाधिकारी की बात सुनी जाएगी या शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






