नोएडा की बंद फैक्ट्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

top-news
नोएडा में तीन चोर गिरफ्तार

Noida: नोएडा के थाना इकोटेक तृतीय पुलिस ने बन्द फैक्ट्री से सामान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में 2 ई-रिक्शा, 22 पाइप टीन के,  6 लोहे की चादर और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं।


2 चाकू के साथ चोरी का सामान बरामद

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि थाना इकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से बन्द फैक्ट्री से सामान चोरी कर ई-रिक्शा पर लादकर ले जाने वाले आरोपी नंदकिशोर, विनोद सैनी पुत्र हीरालाल और ऋषिपाल को एस्टर पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 ई-रिक्शा, 22 पाइप टीन के, 06 लोहे की चादर व अभियुक्त नंदकिशोर और ऋषिपाल के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।


ई-रिक्शा से ले जाते थे सामान

 गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है, जो बन्द फैक्ट्री से सामान चोरी कर ई-रिक्शा पर लादकर ले जाते है। आरोपियों द्वारा  गई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी की जा रही है। नंदकिशोर और विनोद सैनी गाजियाबाद के मूल निवासी हैं। जबकि ऋषिपाल मूल निवासी संभल का है, जो गाजियाबाद में किराए पर रहता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *