नोएडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश से पुलिस ने लिया बदला, लंगड़ा कर किया गिरफ्तार

top-news
नोएडा में फिर मुठभेड़

Noida: नोएडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान सेक्टर 113 थाना पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और जिस चाकू से हमला किया था, वह बरामद हुआ है। 


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि मंगलवार को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा नागौरी फार्म हाउस सर्फाबाद के पास चेकिंग की जा रही थीतभी लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

 

सर्फाबाद में पत्रकार पर चाकू से किया था हमला

घायल बदमाश की पहचान दीपक पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113 नोएडा के रूप में हुई है। घायल के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है। दीपक ने सोमवार को पत्रकार प्रमोद पुत्र ठकरी दत्त शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार किया गया था। दीपक अपने ऑफिस से लौट रहे थे,तभी हमला किया गया था। पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। इसके संबंध में थाना सेक्टर-113 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है, जिस पर नोएडा और गाजियाबाद के थानों में 11 केस दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *