नोएडा में विकास की नई रफ्तार, जल्द लोकार्पित होंगी कई बड़ी परियोजनाएं, जानिए कौन-कौन सी हैं?
- Shiv Kumar
- 14 Aug, 2025
Noida: नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बुनियादी ढांचे, यातायात सुधार, सुगम आवागमन और अन्य विकास कार्यों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। जल्द ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनसे न केवल नोएडा बल्कि ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और अन्य पड़ोसी शहरों के लोगों को भी सीधी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में नोएडा मेट्रो रेल की लगभग 12,000 करोड़ रुपये की चल रही प्रस्तावित परियोजनाओं के अलावा प्राधिकरण क्षेत्र में 1,700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूर्ण या प्रगति पर हैं।
दो एलिवेटेड रोड जल्द शहरवासियों को होंगे सुपुर्द
मंगेल एलिवेटेड रोड नोएडावासियों को डी. एस. सी. मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु उक्त मार्ग पर अगाहपुर पेट्रोल पम्प से एन.एस.ई. जेट तक निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जिसे शीघ्र ही लोकार्पित किया जायेगा। 608 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के निर्माण से नोएडा-ग्रेटर नौएडा के मध्य ट्रैफिक आवागमन और अधिक सुगम हो जायेगा। चिल्ला एलिवेटेड रोड नोएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर 14 से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले भीषण जाम की समस्या के समाधान के उद्देश्य से नौएडा प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया पलाईओवर तक शहदरा ट्रेन के समानान्तर 6 लेन एवं 5.54 किमी. लम्बे एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके निर्माणोपरान्त दिल्ली के मयूर विहार पलाईओवर से प्रारम्भ होकर नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेसवे पर सीधे महामाया फ्लाईओवर तक पहुंचेगा तथा उक्त क्षेत्र में यातायात का दबाव कम हो सकेगा परियोजना को दिसम्बर 2027 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मेट्रो परियोजनाएं
26 जनवरी 2019 से नोएडा सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन तक एक्वा लाइन कार्यशील है। ० 5,503 करोड़ की लागत से 29.707 किलोमीटर लंबी निर्मित इस लाइन में 21 स्टेशन नोएडा सेक्टर-51, सेक्टर-50, सेक्टर-76, सेक्टर-101, सेक्टर-81 एनएसईजेड सेक्टर-83 सेक्टर-137, सेक्टर-142, सेक्टर-143, सेक्टर-144, सेक्टर-145 सेक्टर- 146, सेक्टर-147 सेक्टर-148 नॉलेज पार्क-II परी चौक, अल्फा-1, डेल्टा-1, जीएनआईडीए कार्यालय और डिपो स्टेशन शामिल हैं।
• डिपो स्टेशन से बोराकी एमएमटीएच तक विस्तार को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और यह निर्माणाधीन है। यह 2.50 किलोमीटर लंबा खंड जुनपत गाँव और बोराकी एमएमटीएच को जोड़ेगा, जिसकी अनुमानित परियोजना लागत 416.34 करोड़ है।
• एक्चा लाइन का एक और विस्तार बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक प्रस्तावित है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत और केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। उक्त प्रस्तावित कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें कुल 8 स्टेशन बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा कार्यालय, सेक्टर-97 सेक्टर-105, सेक्टर-108 सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज होने इस परियोजना की अनुमानित लागत 2254. 35 करोड़ है।
• नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-V तक एक्वा लाइन के विस्तार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। वर्तमान में केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। इस 17.435 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जिसकी अनुमानित लागत 2.991.60 करोड़ रुपये है. जिसमें कुल 11 स्टेशन नोएडा सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, इको टेक-12, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 सेक्टर-3, सेक्टर- 10, सेक्टर-12 और नॉलेज पार्क-V होंगे।
दो अंडर पास बनाए जाएंगे
एक्सप्रेस वे पर दो अन्डरपासों का निर्माण कार्य नौएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते यातायात के दृष्टिगत उक्त मार्ग पर की गई ट्रैफिक स्टडी के अनुसार एक्सप्रेस-वे के अत्यधिक जामग्रस्त क्षेत्रों यथा चैनेज 16.900 किमी0 एवं 6100 किमी0 पर दो मेजर अण्डरपासों का निर्माण कार्य के लिए अनुबन्ध गठित किये जा चुके हैं, जो कि शीघ्र ही प्रारम्भ किये जायेंगे। दोनों अण्डरपास के निर्माण पर 88.11 एवं 72.10 करोड़ खर्च होंगे. अण्डरपासों के निर्माण से समीपस्थ सेक्टरों एवं ग्रामों में आवागमन सुगम हो सकेगा।
25 एकड़ भूमि बनेगा पार्क
इसके अलावा प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 94 में 25 एकड़ भूमि पर Waste Material से "Nature Trail of Artificial zoo Theme Park" की थीम पर पार्क विकसित किया गया है पार्क में Waste Material से निर्मित जानवरों के 4D Model स्थापित किए जा रहे है एवं Restaurant / Food Court / Canteen / Vending Booth/Kiosk Indoor Games / Retail shop, Etc. की सुविधा भी उपलब्ध कराने हेतु कार्य किये जा रहे है। साथ ही पार्क को Ecological Hub के रूप में विकसित किया जा रहा हैं जो पूरे देश में इस प्रकार का एक अनूठा अनुभव होगा। साथ ही वासानों सौन्दर्यीकरण / जीर्णोद्वार के अंतर्गत क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित किये जाने एवं प्रभावी जल संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर तालाबों के सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। जिसमें ग्राम सोरखा में स्थित तालाब को पुष्कर्णी शैली में विकसित किया जा रहा है तथा ग्राम सुल्तानपुर में स्थित तालाब को सौन्दर्यीकृत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम असगरपुर तालाब का जीर्णोद्वार पूर्ण किया जा चुका है। लगभग रू0 15.00 करोड़ की लागत से किये जा रहे तालाबों के सौन्दर्यीकरण / जीर्णोद्वार के कार्यों को आगामी देव दीपावली तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है जिससे कि उक्त पर्व का आयोजन तालाबों पर किया जा सके।
फूड और वेंडिग जोन किया जा रहा विकसित
नोएडा प्राधिकरण द्वारा तीन स्थानों पर क्या सैक्टर-18 के आन्तरिक क्षेत्र में जी.आई.पी. से बॉटेनिकल गार्डन तक एवं स्काईमार्क के समीप स्पेशिएलाईज्ड फूड जोन व वेण्डिंग जोन के रूप में वेण्डिंग जोन विकसित किया जा रहा है, जिसमें तीनों स्थानों पर लगभग 13.00 करोड़ की लागत से वॉकवे. हरित विकास, बेंच एवं पार्किंग की व्यवस्था, वाहनमुक्त क्षेत्र विकसित आकर्षक स्कल्पर्य / म्यूरल्स आदि कार्य कराकर उक्त क्षेत्रों को सौन्दर्यीकृत किया जा रहा है। इनमें से सैक्टर-18 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण स्तर से विभिन्न मार्केट्स का सौन्दर्यकरण /नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें मुख्यता नौएडा के स्थानीय दुकानदारों के व्यवसायों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से जनमानस को मार्केटों की ओर आकर्षित किये जाने हेतु नौएडा प्राधिकरण द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत से गोदावरी मार्केट, सेक्टर-37 एवं सैक्टर-110 है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






