नोएडा की DM मेधा रूपम ने अपना एक्स अकाउंट किया निष्क्रिय, जानिए क्या है इसकी वजह?
- Shiv Kumar
- 21 Aug, 2025
Noida: गौतमबुद्धनगर की डीएम आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने अपना एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट अस्थाई रूप से निष्क्रिय कर दिया है। इसका कारण हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल और परिवार को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बताई जा रही हैं। क्योंकि DM मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी हैं। इस समय SIR को लेकर विपक्ष लगातार निशाना बना रहा है।
पिता को लेकर विपक्ष के निशाने पर परिवार
सूत्रों के मुताबिक, बीते कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डीएम मेधा रूपम और उनके परिवार के सदस्यों की निजी तस्वीरें लगातार शेयर की जा रही थीं। ट्रोलर्स परिवार की पुरानी और निजी तस्वीरों को पोस्ट कर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे। यही नहीं, इन पोस्ट्स को लेकर उन्हें बार-बार टैग किया जा रहा था, जिससे स्थिति असहज हो गई थी। बताया जा रहा है कि डीएम मेधा रूपम के पिता वर्तमान में मुख्य चुनाव अधिकारी हैं। इसी वजह से राजनीतिक हलकों में विपक्ष लगातार उन्हें लेकर निशाना साध रहा है। राजनीतिक हमलों का असर अब परिवार तक भी पहुंच गया है और बीते दिनों उनके भाई-बहन और अन्य रिश्तेदारों की तस्वीरें वायरल कर ट्रोल किया जा रहा था।
मानसिक दबाव से बचने के लिए निर्णय
अधिकारियों के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस तरह के माहौल में निजी जीवन और परिवार को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से बचने के लिए डीएम ने फिलहाल अपना एक्स अकाउंट अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रही अनचाही गतिविधियों और परिवार की निजता की रक्षा के लिए उठाया है।
चर्चा का विषय बना कदम
डीएम मेधा रूपम का सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय करने का कदम चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर लोग इसे निजी सम्मान और परिवार की सुरक्षा के लिए सही ठहरा रहे हैं। फिलहाल डीएम कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह साफ है कि लगातार ट्रोलिंग और निजी जीवन में हस्तक्षेप से परेशान होकर मेधा रूपम ने अस्थाई तौर पर सोशल मीडिया से दूरी बना ली है
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






