भाकियू लोकशक्ति ने बड़ी मीटिंग कर बनाई रणनीति, किसान-मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प
- Shiv Kumar
- 22 Aug, 2025
Noida: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मीटिंग गुरुवार को छलेरा बारात घर में हुई। जिसकी अध्यक्षता संजय यादव व संचालन ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि सरकार व प्राधिकरण द्वारा किसान- मज़दूरों पर हो रहे शोषण को लेकर नोएडा के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मज़बूत करने का वादा किया।
महेश तंवर बने नोएडा महानगर अध्यक्ष
बीसी प्रधान ने बताया कि संगठन की एक अहम ज़िम्मेदारी मज़बूत साथी महेश तंवर को नोएडा महानगर अध्यक्ष को सौंपी गई है। उन्होंने पूरी ईमानदारी से भाकियू लोकशक्ति संगठन को मज़बूत करने का वादा किया। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष महेश तंवर ने कहा कि जो मेरे शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, मैं उस पूरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को मज़बूत कर के पूरी निष्ठा समर्पण से किसानों व मज़दूरों की लड़ाई लड़ने का कार्य करूंगा। वहीं, मीटिंग में मौजूद किसानों और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और हर कदम पर साथ देने का संकल्प लिया। बैठक में प्राधिकरण और सरकार से किसानों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को तुरंत समाधान करने की मांग की।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से ओमदत्त चौहान, डाक्टर रोहतास, सतपाल यादव, जोगेंद्र चपराना, राजकुमार मोनू, आनंद भाटी, हरेन्द्र बैसोया, रहीसुद्दीन, चरण सिंह चौहान, विजयपाल भाटी, हरि अवाना, लोकेश चौहान, गोविन्द अंबावता, सतीश खारी, अरविंद भाटी, बबलू यादव शुशीला भारती, प्रवीण चौहान कालू तंवर, राजीव चौहान, जीतपाल गुर्जर, ठाकुर सुधीर, जय सिंह, धनंजय, कुलजीत पाल, गोविंद मंडल, उमेश पाल, वीपी सिंह, नरेंद्र पाल, अतुल , वीरेन पाल, उदयवीर, पप्पू फौजी, अरुण दादा , हरवीर सोलंकी, तरूण अम्बावता,डॉ पियूष,सनोज कसाना ,पवन अम्बावता,अंकित ,मनोज शर्मा,मिट्ठू दादा इत्यादि मौजूद सैकड़ों लोग रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






