नोएडा में शातिर लुटेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, साथी मौका पाकर हुआ फरार, जानिए इनकी अपराध कुंडली
- Shiv Kumar
- 22 Aug, 2025
Noida: नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बार फिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल और वाहन चोरी करता है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि देर रात्रि में थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा एनआईओएस जाने वाले रास्ते पर सेक्टर-62 पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हें रुकने का ईशारा किया गया। लेकिन रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद गिर गई। अपने को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया गया।
एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार
पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान धीरेन्द्र उर्फ लम्बू उर्फ धीरज परिहार (26) निवासी हमीरपुर हाल पता सेक्टर-63 के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा, 1 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस, बरामद हुआ है। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसका नाम अमन बताया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं फरार आरोपी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कॉम्बिंग की जा रही है।
कुछ दिन पहले आईफोन छीना था
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी अमन के साथ मिलकर चोरी की मोटर साईकिल पर सवार होकर राहगीरों को तमंचा दिखाकर मारपीट कर मोबाईल फोन व पैसे छीनने व मोटर साईकिल चोरी करते हैं। बरामद बाइक तुलगकाबाद दिल्ली से अप्रैल 2023 में चोरी किया था। इसके सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राईम ब्रांच दिल्ली पर एफआईआर दर्ज है। इसके साथ ही 1 माह पहले निरूपम वाटिका सी ब्लाक सेक्टर-62 के पास रात्रि में टहल रहे एक व्यक्ति से उसका आईफोन-14 को छीना था। इसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा पर केस दर्ज है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






