नौकर ने घर से चुराए 84 लााख का सोना और 5 लाख रुपये, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2025
Noida: नोएडा पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम द्वारा नौकर बनकर घर से चोरी करने वाला वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 80-84 लाख रुपए कीमत के आयताकार सोने के सिक्के, 5,71,200 रुपए नकद व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। वहीं, थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 5 बंडल सरिया, 14000 रुपए नकद व ई-रिक्शा बरामद किया है।
घर में करता था नौकरी
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि शुक्रवार को थाना सेक्टर-142 द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना पर नौकर बनकर घर से चोरी करने वाले बिहार निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय (22) को GMIT पार्क के पास ग्रीन बेल्ट के गेट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 100-100 ग्राम के 08 आयताकार सोने के सिक्के (कीमत करीब 80-84 लाख रुपए), 5 लाख 71 हजार 200 रुपए कैश और अवैध चाकू बरामद किया है। घर की मालकिन ने 17 अगस्त को चोरी करने की शिकायत दी थी। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
ट्रक से सरिया चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार
इसी तरह थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले शेर मोहम्मद उर्फ शेरा पुत्र नूरहसन, प्रमोद नागर, आदित्य शर्मा उर्फ शिवा और बबलू को यूनिटेक यूनीहोम सोसाइटी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 05 बंडल सरिया, 14000 रुपए नकद व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है। शुक्रवार को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि आरोपियों द्वारा उनकी कंपनी के ट्रक से सरिया के बंडल चोरी कर लिए गए है। इस संबंध में थाना सेक्टर-113 पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहे थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






