नोएडा में एनकाउंटर, पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा, एक के पैर में मारी गोली

top-news
थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये।

Noida: नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं को देते हैं।
चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस बल द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुके बल्कि भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा संदिंध होने पर उनका पीछा किया गया। इस पर मोटर साइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया । पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा पुत्र राजवीर सिंह निवासी दादरी के रूप में हुई। जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान शिवम मूलरूप से नेपाल निवासी के रूप में हुई है।
चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
घायल बदमाश विजय को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। विजय के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस .315 बोर नाल में फंसा हुआ तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर और शिवम से एक चाकू बरामद किया गया है। इसके अलावा सेक्टर 24 से चोरी किए गए 31000 रुपए, मंगल सूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल पीली धातु एवं पाजेब 10 जोडी, बिछिया 06 जोडी,  एक कमर बन्द व आला नकब एक सब्बल बरामद हुआ है। दोनों पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *