नोएडा, ग्रेनो और यूपीसीडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 10 अधिकारियों का हुआ तबादला
- Shiv Kumar
- 28 Jan, 2026
उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और UPSIDA क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसका उद्देश्य औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी, बेहतर प्रशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देना बताया जा रहा है। शासन का मानना है कि यह फेरबदल नोएडा–ग्रेटर नोएडा औद्योगिक बेल्ट में निवेश को बढ़ावा, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और परियोजनाओं के तेज क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा।
1. यीडा के प्रबंधक सिविल जितेंद्र कुमार यादव नोएडा में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनाती दी गई है।
2. यूपी सीडा के प्रबंधक सिविल हरिओम ग्रेटर नोएडा में प्रबंधक सिविल बनाया गया है।
3.नोएडा के प्रबंधक सिविल रूप वशिष्ठ को यीडा में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया है।
4. यीडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल को ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल के पद पर भेजा गया है।
5. ग्रेटर नोएडा में यूपी सीडा के उप महाप्रबंधक सलिल यादव को यूपी सीडा में ही उप महाप्रबंधक (वि. या.) के पद पर प्रमोट किया गया है।
6. यीडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल को ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया है।
7. ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम को यूपीसीडा में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया है।
8. यीडा के प्रबंधक सिविल सिविल को नोएडा में प्रबंधक सिविल के पद पर भेजा गया है।
9. नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल राकेश कुमार को यूपी सीडा में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल के पद पर तैनाती दी गई है।
10. नोएडा के प्रबंधक सिविल को यूपीसीडा में प्रबंधक सिविल बनाया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






