नोएडा में मोबाइल लुटेरे और पुलिस के बीच पहले हुई रेस फिर फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली

top-news
पुलिस ने बमदाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस चोरी और लूट के 5 मोबाइल फोन बरामद किया है।

Noida: नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल चोरी ओर लूटने वाले दो शातिर बदमाशों से चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को भागते हुए गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बमदाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस चोरी और लूट के 5 मोबाइल फोन बरामद किया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस रोका तो भागते हुए बदमाशों ने की फायरिंग
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि शनिवार की रात्रि में डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग के पास पहुंचते ही फायर किया गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान  रोशन निवासी जेजे कालोनी सेक्टर 9 के रूप में हुई।
भागते हुए दूसरे बदमाश को दबोचा
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अनवर निवासी बिजनौर के रूप मे हुयी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, 02 तमंचे .315 बोर व 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा 05 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनियों के बरामद हुए हैं। पुलिस की गोली से घायल रोशन के खिलाफ गौतमुबद्ध नगर के अलग-अलग थानों में चोरी और छिनौती के 13 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार शौकीन के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *