नोएडा में शारदीय नवरात्रि की धूम, सुबह से मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजा परिसर, सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात

top-news
नोएडा में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है।

नोएडा में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही भक्तिभाव का माहौल नजर आने लगा है। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। नोएडा के अलग-अलग इलाकों में मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है और पंडालों में भी रौनक बढ़ गई है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।


सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा के खास इंतजाम

शहर के सनातन धर्म मंदिर में सुबह पांच बजे ही कपाट खोल दिए गए और विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के जरिए एक-एक कर मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसी तरह सेक्टर-20 हनुमान मंदिर और लाल मंदिर सेक्टर-2 समेत कई मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई हैं और हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है।


पूजा-पंडालों में बढ़ी चहल-पहल, हर दिन होंगे पाठ और कीर्तन

नवरात्रि के चलते शहर के कई इलाकों में पूजा-पंडाल सज गए हैं, जहां नौ दिनों तक माता के भजन, कीर्तन और पाठ आयोजित किए जाएंगे। सर्फाबाद के प्राचीन मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारियों के मुताबिक, पूरे नवरात्रि के दौरान सुबह-शाम विशेष आरती और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।


बाजारों में उमड़ी भीड़, पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

नवरात्रि को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। श्रद्धालु कलश, चुनरी, नारियल, जौ, अगरबत्ती, शहद, मिष्ठान और फल जैसी पूजा सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा माता दुर्गा की मूर्तियों और नए वस्त्रों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के चलते बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और अगले कुछ दिनों तक यही माहौल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *