NCR के घरों में चोरी और चेन लूटने वाले बदमाशों से नोएडा पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा साथी भी गिरफ्तार

top-news
पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक ओर आई 20 कार बरामद

 Noida: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों के एक साथी को पुलिस ने दूसरी जगह से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बदमाश
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया देर रात को थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा जयपुरिया चौराहा सैक्टर-62 पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटर साइकिल सवार नहीं रुके और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पीछा कियातो भागते हुये  मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराकर गिर गयी। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल
एडिशनल डीसीपी  ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जिनकी पहचान हरजीत निवासी उत्तराखंड और अरूण निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हरजीत वर्तमान में गाजियाबाद और अरुण दिल्ली में रहता है। दोनों के कब्जे से 2 तमंचे, 02 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की 1 मोटर साइकिल और 04 मोबाइल फोन बरामद हुये है। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भिजावाया जा रहा है। घायल बदमाशों द्वारा बताया गया कि उनका एक साथी लेबर चौक पर खड़ा है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घायल के साथी शोऐब को घटना में प्रयुक्त आई-20 व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
  
उत्तराखंड के एक घर में चोरी की थी योजना
पकड़े बदमाशों ने पूछताछ में बताया गया कि  दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड व अन्य जगहों से घरो में चोरी व चैन स्नैचिंग करने के लिये 4 फरवरी को सेक्टर-62 नोएडा में आई-20 गाड़ी से आकर, हरजीत व शोऐब ने बाइक चोरी की। इसके बाद फरवरी 05.02.2025 को मयूर विहार फेस-3 रिहान पब्लिक स्कूल के पास से एक चैन लूटी, जिसे गिरवी रख कर 90 हजार रूपये मिले, जो आपस में बाट कर खर्च कर दिये। अभियुक्तों के फोन में आपस में की गयी चैटिंग से जानकारी मिली कि ये उत्तराखंड में किसी घर में चोरी करने की योजना बना रहे थे। जिसमें एक वृद्ध महिला व छोटी बच्ची रहती है, जिसमें करीब 2 करोड़ का माल होने की सम्भावना है, वहां चोरी करने जाना था। हरजीत पर 32, अरुण के खिलाफ 15 और शोएब के खिलाफ 2 केस पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *