चुनावी मैदान में उतरी निषाद पार्टी, नोएडा में संजय निषाद बोले- जैसे राम ने निषादराज को गले लगाया, वैसे मोदी -योगी ने मुझे

top-news
संजय निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही तय करती है नेता। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए 2027 में फिर NDA सरकार बनने का दावा किया।

नोएडा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक कार्यक्रम में लोकतंत्र और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में राजा खुद तय करता था कि उसका उत्तराधिकारी कौन होगा, लेकिन अब लोकतंत्र में जनता तय करती है कि कौन शासन करेगा। जो नेता जनता के हितों की बात करता है, वही उनका प्रतिनिधि बनता है।


राम-निषाद राज के उदाहरण से समझाई राजनीति
संजय निषाद ने अपनी बात को समझाते हुए भगवान राम और निषाद राज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह त्रेता युग में भगवान राम ने रावण से युद्ध जीतने के लिए निषाद राज को गले लगाया था, उसी तरह आज के दौर में Narendra Modi और योगी आदित्यनाथ उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही है।


सपा-बसपा पर साधा निशाना
उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने गरीबों और पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी छीनने का काम किया है। अब समय आ गया है कि इन वर्गों को उनके अधिकार वापस दिलाए जाएं। उन्होंने कहा कि एकता महासम्मेलन के जरिए दलित, पिछड़े और वंचित समाज को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जो लोग अब तक पीछे रह गए हैं, उन्हें भी बराबरी का हक मिल सके।


2027 में फिर NDA सरकार का दावा
संजय निषाद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने गुर्जर, कश्यप और निषाद समाज के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन वर्तमान सरकार उनके विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने NDA में अपनी भूमिका को छोटे भाई और भाजपा को बड़े भाई की भूमिका बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *