नोएडा में मोबाइल और बाइक चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, शातिर कानपुरिया के पैर में लगी गोली
- Shiv Kumar
- 13 Feb, 2025
Noida: सेक्टर 113 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर मोबाइल लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश घायल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक को मौके से गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा लूटे हुए तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद हुई है। शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल लूटने और बाइक चोरी की घटनाओं को देते है।
जोड़ियाक तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि देर रात थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा जोड़ियाक तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध प्रतीत हो रही मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार रूकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान धीरज उर्फ धीरेन्द्र परिहार उर्फ लम्बू उर्फ कनपुरिया निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश का एक साथी अंकुर गुप्ता निवासी दिल्ली को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी 16 ई.एम 9864 व स्नैच किये गये 03 मोबाइल फोन बरामद हुये है।
गिरफ्तार युवक आदतन अपराधी, कई केस दर्ज
डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के
आदतन अपराधी है, जिनके द्वारा साथ
मिलकर मोबाइल फोन स्नैचिंग/छिनैती लूट व वाहन चोरी आदि घटनाएं कर अवैध धन अर्जित
करने का अपराध कारित किया जाता है। अंकुर गुप्ता के अपराधिक इतिहास की जानकारी
प्राप्त की जा रही है। धीरेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 20 केस दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






