नोएडा में लगी भीषण आग, कबाड़ का गोदाम जलकर खाक, कई घंटे की मशक्कत से बुझी आग

top-news
नोएडा के सेक्टर-80 में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में सेक्टर-80 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और सामान जलकर राख हो गया।


दमकल विभाग ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान आसपास के इलाके को भी सुरक्षित किया गया, ताकि आग अन्य जगहों तक न फैल सके।


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।


कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *