नोएडा के फेस वन में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, पुलिस कर रही जांच

top-news
नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, आग के कारणों की जांच जारी है।

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कोशिशों के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि तब तक फैक्ट्रियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि फायर विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *