रबूपुरा से दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमाचा बरामद, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
- Shiv Kumar
- 23 Apr, 2026
नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से यह गिरफ्तारी यूनिवर्सिटी अंडरपास के पास की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अहम माना जा रहा है।
यूनिवर्सिटी अंडरपास से दबोचे गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम पुत्र अकबर और अरुण पुत्र पुनीत के रूप में हुई है। दोनों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उनके पास मिली मोटरसाइकिल थाना कासना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद
बरामदगी में एक अवैध तमंचा .32 बोर के साथ दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे कई मामलों में वांछित रहे हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






