नोएडा में मुठभेड़, नोएडा NCR में लूट और चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक को पुलिस ने किया घायल

top-news
बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एक मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

Noida:नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एक मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि गुरुवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली रोड पर सीवेज प्लाट के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार भागने लगे और फायरिंग भी की।  पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान सहजाद अली (28) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान वाजिद अली के रूप में हुई है।

चोरी की फोन और बाइक बरामद

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक देशी तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की एक मोटर साईकिल पल्सर यूपी 78सीवी 2610 व एक मोबाइल, एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बमदाशों ने पूछताछ में बताया कि सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से फोन चोरी किया था। जबकि बरामद मोटर साईकिल तीन दिन पहले सलारपुर से चोरी की थी।


इसे भी पढ़ें-नोएडा में मोस्ट वांटेड 10 हजार इनामी बदमाश और पुलिस के बीच चली गोली, जानिए फिर क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें-नोएडा में छेड़छाड़ से आहत लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *