नोएडा में सुबह बारिश के बाद तेज धूप ने किया परेशान, तीन दिन बादलों की आवाजाही का अनुमान, 37 डिग्री तक जाएगा पारा
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
नोएडा में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम ने करवट ली और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि दिन में राहत के बावजूद रात के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। बारिश और बादलों की वजह से फिलहाल तेज लू से राहत मिली है, जिससे लोगों ने भी सुकून महसूस किया।
नमी और बादलों के कारण बना राहत भरा माहौल
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वातावरण में नमी करीब 40 प्रतिशत है और हवा की रफ्तार लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। यही कारण है कि मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है। विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 30 अप्रैल को एक बार फिर हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 1 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 2 मई को फिर से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, आगे फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिक तापमान के चलते गर्म हवाएं ऊपर उठीं और ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से बादल बने और बारिश हुई। इस सिस्टम का असर दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद मौसम फिर से साफ होगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को फिर से गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






