नोएडा में मंथली रेंट पर किया जाएगा क्योस्क का संचालन, ई ऑक्शन के जरिए होगी आवंटन प्रक्रिया, मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा

top-news
नोएडा में बॉटनिकल गार्डन और सेक्टर-18 के क्योस्क अब ई-ऑक्शन के जरिए मंथली रेंट पर दिए जाएंगे। चार बार टेंडर के बावजूद एजेंसी न मिलने पर प्राधिकरण ने नई नीति बनाई है। इससे छोटे व्यापारियों को मौका मिलेगा और क्योस्क संचालन शुरू हो सकेगा।

नोएडा के बॉटनिकल गार्डन और जीआईपी मॉल के बीच तथा सेक्टर-18 में बने क्योस्क अब नए तरीके से आवंटित किए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने फैसला लिया है कि इन क्योस्क का संचालन अब एजेंसी के बजाय सीधे मंथली रेंट पर दिया जाएगा। इसके लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्राधिकरण इसको लेकर नई नीति तैयार कर रहा है, ताकि इच्छुक लोग पारदर्शी तरीके से बोली लगाकर क्योस्क हासिल कर सकें। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पहले एजेंसियों के जरिए संचालन की योजना बार-बार विफल हो रही थी।


चार बार टेंडर, फिर भी नहीं मिली एजेंसी
प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि क्योस्क संचालन के लिए चार बार टेंडर निकाले गए, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। बॉटनिकल गार्डन के सामने बने क्योस्क के लिए एक भी एजेंसी आगे नहीं आई, जबकि सेक्टर-18 के लिए केवल दो आवेदन ही मिले। नियम के अनुसार कम से कम तीन आवेदन जरूरी होते हैं, इसलिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लगातार असफल प्रयासों के बाद अब प्राधिकरण ने मॉडल बदलने का निर्णय लिया है।


नई स्कीम के तहत होगा आवंटन
अब क्योस्क का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें सफल बोली लगाने वाले को हर महीने किराया देना होगा। इसके लिए नई स्कीम तैयार की जा रही है, जिसे सीईओ की मंजूरी के बाद लॉन्च किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रक्रिया से छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को भी अवसर मिलेगा और क्योस्क खाली नहीं रहेंगे।


खाने-पीने के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-18 में 15 और सेक्टर-38ए में 19 क्योस्क बनाए गए हैं। इनमें से 10 से ज्यादा क्योस्क खाने-पीने की दुकानों के लिए आरक्षित हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन जगहों पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sachin

Rent kitna hoga kab tak mil payga