नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस कर रही जाँच
- Shiv Kumar
- 11 May, 2026
नोएडा के सेक्टर-22 चौड़ा गांव स्थित ‘पिज्जा हंट’ नाम की दुकान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पिज्जा बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा युवक मुजम्मिल नाम का कर्मचारी है, जो दुकान पर काम करता है। हालांकि अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत ग्राहकों की भावनाओं और स्वास्थ्य दोनों के साथ खिलवाड़ है। सोशल मीडिया पर भी लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
मामले की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुकान के खिलाफ विरोध जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि खाने-पीने की चीजों के साथ इस तरह की हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं कुछ लोगों ने प्रशासन से दुकान का लाइसेंस जांचने और खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल करने की भी मांग की है। इलाके में माहौल को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वीडियो की पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच, होगी कार्रवाई
थाना सेक्टर-24 पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की पुष्टि की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और दुकान संचालकों से पूछताछ भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






