री-NEET 2026 रिजल्ट घोषित: नोएडा में PW के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, AIR 55 समेत कई ने बनाई टॉप-500 में जगह

top-news
री-NEET 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद नोएडा स्थित PW मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। बिहार के रविकांत दिवाकर ने AIR 55 हासिल की, जबकि कई छात्रों ने टॉप-500 में जगह बनाई। संस्थापक अलख पांडे ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।

नोएडा। NEET 2026 पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित री-NEET परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही देशभर के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फिजिक्स वाला (PW) मुख्यालय में छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें री-NEET परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी साझा की गई।

 

PW के छात्रों ने दर्ज कराई शानदार सफलता

 

री-NEET 2026 के परिणाम में फिजिक्स वाला (PW) के कई छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिहार के रहने वाले रविकांत दिवाकर ने AIR 55 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा अंकित गुप्ता ने AIR 248, निशिता ने AIR 258, सक्षम भंडारी ने AIR 321 और खतीब आफताब ने AIR 439 प्राप्त की। टॉप-500 में जगह बनाने वाले कई अन्य छात्र भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी सफलता की कहानी साझा की।

 

छात्रों ने मेंटरशिप और पढ़ाई को दिया सफलता का श्रेय

 

सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय फिजिक्स वाला की व्यवस्थित पढ़ाई, नियमित टेस्ट, अनुभवी फैकल्टी और मेंटरशिप को दिया। छात्रों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और री-एग्जाम की चुनौती के बावजूद संस्थान के मार्गदर्शन ने उनका आत्मविश्वास बनाए रखा और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्रों ने अपनी तैयारी के अनुभव भी साझा किए और अन्य मेडिकल अभ्यर्थियों को निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी करने का संदेश दिया।

 

अलख पांडे ने दी शुभकामनाएं

 

फिजिक्स वाला (PW) के संस्थापक अलख पांडे ने री-NEET 2026 में सफल हुए सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। नोएडा सेक्टर-62 स्थित PW मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने सफलता का जश्न मनाया। री-NEET परीक्षा के परिणाम ने उन छात्रों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी, जिन्हें पेपर लीक विवाद के कारण दोबारा परीक्षा देनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *