नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- Shiv Kumar
- 21 Jul, 2026
कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में 17 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में सेक्टर-39, सेक्टर-20, सेक्टर-58, सेक्टर-113, सेक्टर-126 समेत कई थाना क्षेत्रों की चौकियां शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से पुलिसिंग को और मजबूत करने के साथ कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
कई चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक सतनाम सिंह को चौकी प्रभारी बोटैनिकल गार्डन से चौकी प्रभारी सदरपुर बनाया गया है, जबकि योगेश कुमार को सदरपुर से बोटैनिकल गार्डन चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार को चौकी प्रभारी जीआईपी से कार्यालय प्रथम नोएडा भेजा गया है। वहीं सुमित कुमार को थाना सेक्टर-113 से चौकी प्रभारी सेक्टर-129 और अक्षय कुमार को थाना सेक्टर-126 से चौकी प्रभारी सेक्टर-60 नियुक्त किया गया है।
थानों और चौकियों में हुआ व्यापक फेरबदल
उपनिरीक्षक अंजुल कुमार को चौकी प्रभारी सेक्टर-129 से थाना सेक्टर-20, जयदीप मलिक को चौकी प्रभारी सेक्टर-60 से जीआईपी चौकी, अनुज कुमार शर्मा को थाना सेक्टर-126 से चौकी प्रभारी सेक्टर-60 तथा देवेंद्र सिंह को थाना सेक्टर-58 से चौकी प्रभारी एनआईबी बनाया गया है। राहुल कुमार को थाना सेक्टर-20 से चौकी प्रभारी झुंडपुरा और पवन कुमार को झुंडपुरा चौकी से थाना सेक्टर-39 भेजा गया है।
अन्य अधिकारियों के भी बदले कार्यक्षेत्र
स्थानांतरण सूची में राम मेहर को चौकी प्रभारी बरौला से थाना सेक्टर-20, प्रांशु मलिक को थाना सेक्टर-113 से चौकी प्रभारी बरौला, विपिन कुमार को चौकी प्रभारी मोरना से थाना सेक्टर-58 तथा अजीत प्रताप सिंह को थाना सेक्टर-24 से चौकी प्रभारी मोरना बनाया गया है। इसके अलावा अजीत कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर-127 से थाना सेक्टर-39 और अरविंद कुमार सिंह को थाना सेक्टर-39 से चौकी प्रभारी सेक्टर-127 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






