नोएडा के सेक्टर-121 में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नगदी चोरी, टप्पेबाज वारदात को अंजाम देकर फरार
- Shiv Kumar
- 28 Jul, 2026
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित सेक्टर-121 में टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोसाइटी के बाहर खड़ी थी कार
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह किसी निजी कार्य से सेक्टर-121 स्थित 121 होम्स सोसाइटी आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्रेजा कार सोसाइटी के बाहर खड़ी की थी। जब कुछ देर बाद लौटकर आए तो कार का
शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि कार के अंदर बैग में रखा लैपटॉप और कुछ नकदी गायब थी।
शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर कुछ ही मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
थाना फेस-3 पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही टप्पेबाजों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






