नोएडा पुलिस की वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों से हुई मुठभेड़, एक को किया लंगड़ा

top-news
नोएडा पुलिस की वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों से हुई मुठभेड़, एक को किया लंगड़ा

Noida: नोएडा पुलिस और दो शातिर वाहन चोरों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने रोका तो भागने लगे बदमाश
नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा गुरुवार की अलसुबह सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन याकूबपुर कट पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया लेकिन रूके नहीं और तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार इण्डिया टीवी रोड की तरफ भागने लगे। तभी सामने से भी पुलिस टीम को आता देखकर मोटरसाइकिल को वहीं गिराकर भागने लगे।

भागते हुए पुलिस पर चलाई गोली
इसी दौरान एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान दीपान्शु उर्फ दीपू कासगंज के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश चाँद मौहम्द को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस,  1 चाकू व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों द्वारा सेक्टर-83 रेडलाइट के पास एक कंपनी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *