इकाना स्टेडियम में IPL का 5वां मुकाबला कल, लखनऊ और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, रोमांचक मैच पर सबकी नजर

top-news
लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। घरेलू खिलाड़ियों और कप्तानों की रणनीति इस मैच में जीत-हार तय कर सकती है।

आईपीएल के नए सत्र में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले पहले मुकाबले को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। इस मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, क्योंकि दोनों टीमें इसी मैदान से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार दोनों टीमों में उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने घरेलू मैदान पर दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


घरेलू खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी निगाहें

इस मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। लखनऊ की ओर से युवा तेज गेंदबाज नमन तिवारी अपनी गति से बल्लेबाजों को चुनौती देंगे। वहीं दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव, विप्रज निगम और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा इन खिलाड़ियों को मिल सकता है और यही इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण भी है।


नेट्स पर दिखी दिग्गजों की फॉर्म

अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ के स्टार खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया। एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की। कप्तान ऋषभ पंत भी शानदार लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट्स लगाए। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव की जोड़ी ने नेट्स में खूब पसीना बहाया।


रणनीति पर रहेगी कप्तानों की परीक्षा

दूसरी ओर दिल्ली की कप्तानी संभाल रहे अक्षर पटेल की रणनीति इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं केएल राहुल, जो अब नई टीम के साथ मैदान में उतरेंगे, सभी की नजरों में रहेंगे। इसके अलावा डेविड मिलर ने भी नेट्स में जमकर अभ्यास किया। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मिचेल मार्श ने अपनी तैयारियों को मजबूत किया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, जहां रणनीति, फॉर्म और घरेलू खिलाड़ियों का प्रदर्शन जीत-हार तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *