नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में महिला सशक्तिकरण की पहल, पुलिस और NGO ने नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस और वन स्टॉप सेंटर ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक कराया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, महिला अधिकार और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की।

top-news

नोएडा में करोड़ों की चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.48 करोड़ कैश और 500 के नोटों की 296 गड्डियां बरामद

नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने करोड़ों की चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.48 करोड़ रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की ऑरा कार बरामद की। रकम 500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियों में मिली। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई।

top-news

SBI फंड्स मैनेजमेंट की बड़ी पहल, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में शुरू कीं 2 MobileEyes क्लिनिक वैन, हर साल 10 हजार लोगों की आंखों की जांच

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के साथ मिलकर दिल्ली और बेंगलुरु में दो MobileEyes क्लिनिक वैन शुरू की हैं। पहल के तहत हर साल 10 हजार लोगों की आंखों की जांच और 7,500 तक चश्मे वितरित करने का लक्ष्य है। जरूरतमंदों को आगे इलाज के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा।

top-news

नोएडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 25 लाख की साइबर ठगी, तीन लोगों को वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर फंसाया

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार और ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 24.94 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने वॉट्सऐप और टेलीग्राम समूहों में जोड़कर पहले छोटी रकम से मुनाफा दिखाया, फिर बड़ी रकम जमा कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन फिलहाल स्थगित, पुलिस कमिश्नर के आश्वासन पर बनी सहमति, गिरफ्तार किसान बिना शर्त होंगे रिहा

ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हुई वार्ता के बाद गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त छोड़ने का आश्वासन मिला। तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों और जिलाधिकारी के साथ किसानों की मांगों पर बातचीत होगी। किसान संगठनों ने आंदोलन खत्म नहीं करने की बात कही है।

top-news

नोएडा में चलती कैब में लगी भीषण आग, तेज धमाके से मचा हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नोएडा के सेक्टर-100 के पास सोमवार रात चलती वैगनआर टैक्सी में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। आग के दौरान हल्का धमाका होने से शीशे टूट गए। दमकल विभाग ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल के बंद कमरे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, फायर टीम ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के छात्रावास में पहली मंजिल के बंद कमरे में भीषण आग लग गई। कमरे में रखा फर्नीचर जल गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।

top-news

गांव के प्राचीन सार्वजनिक कुएं पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, डीएम और पुलिस से कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव में प्राचीन सार्वजनिक कुएं और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और दनकौर पुलिस से शिकायत कर पैमाइश, जांच, कथित अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

top-news

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 500 एकड़ में मेडिकल हब और 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप, ताइवान सिटी को भी मंजूरी

यमुना प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, ताइवान सिटी और फार्मा क्लस्टर समेत कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे और हिंडन पुल की योजना भी स्वीकृत हुई। किसानों से जमीन खरीद की दर बढ़ाने का फैसला लिया गया, जिससे विकास और निवेश को गति मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में 50 हजार लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सेक्टर-150 और 152 की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बनेगा क्लोवर लीफ

नोएडा के सेक्टर-150 और 152 में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है। प्राधिकरण सेक्टर-148 और 153 के बीच क्लोवर लीफ बनाने की तैयारी कर रहा है। इससे नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान होगी और अंडरपास पर यातायात का दबाव घटेगा।

top-news

बादलपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 1.28 लाख नकद और सोने की दो गिट्टियां बरामद, तीन चोरी का खुलासा

ग्रेटर नोएडा में बादलपुर थाना पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.28 लाख रुपये नकद, करीब 47 ग्राम सोना और एक बाइक बरामद हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

top-news

नोएडा में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति की मौत के बाद से थी परेशान, बहन के घर आई थी महिला

नोएडा में एक महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। घटना के समय महिला अपनी बहन के घर आई हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से जानकारी ले रही है।

top-news

वाहन चोरी कर शौक पूरा करता था आरोपी, चोरी की बुलेट के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब एक साल पहले चोरी हुई बुलेट बरामद हुई। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में जांच कर रही है।

top-news

नोएडा में सरकारी अफसर बनकर दो महिलाओं से 43.91 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर

नोएडा में साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर दो महिलाओं को जांच, गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया। दोनों मामलों में महिलाओं से कुल 43.91 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा के शिवालयों में नागपंचमी पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

नोएडा में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में कतार और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

top-news

किसान आंदोलन से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बना छावनी, पुलिस पहरा और धरना स्थल पर मिट्टी के ढेरों पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान आंदोलन से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग के साथ जेसीबी और डंपर भी खड़े किए गए हैं। वहीं, धरना स्थल पर मिट्टी के बड़े ढेर लगाए जाने से किसानों में नाराजगी है। किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं।

top-news

नोएडा में झुग्गी के बच्चों के पानी भरने का वीडियो वायरल, प्राधिकरण ने नाले से गुजर रही पाइप लाइन उखाड़ी

नोएडा के सेक्टर-78 के पास झुग्गी बस्ती में बच्चों के पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने नाले से गुजर रही पानी की पाइप लाइन को उखाड़ दिया। स्थानीय लोग इसी पानी का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए कर रहे थे।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट के जलभराव वाले फर्जी वीडियो पर एफआईआर, एयरपोर्ट प्रबंधन ने की शिकायत, फेसबुक अकाउंट के खिलाफ जांच शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव दिखाने वाले कथित फर्जी वीडियो को लेकर जेवर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस संबंधित फेसबुक खाते और वीडियो की जांच कर रही है। प्रबंधन ने वीडियो को गलत और भ्रामक बताते हुए एयरपोर्ट की छवि प्रभावित होने की आशंका जताई है।

top-news

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का ग्रेटर नोएडा में सम्मेलन, कलेक्ट्रेट पर आंदोलन का ऐलान, भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई मांगें उठाईं

ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के सम्मेलन में किसानों की मांगों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान हुआ। संगठन ने 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, भूमि अधिग्रहण कानून और टोल छूट समेत कई मांगें उठाईं।

top-news

श्रीकांत त्यागी ने यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, सेक्टर-62 में जिला अध्यक्षों संग की समीक्षा बैठक

नोएडा में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज को साधने की रणनीति के संकेत दिए।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags