नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने नहीं दी परमिशन, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा के लिए 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और 10 डिटेंशन सेंटर बनाने की जानकारी दी गई है। होटल, गेस्ट हाउस, बसों और रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

top-news

वियतनाम में आयोजित एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में भारतीय छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सुमंत गुप्ता ने दिलाया गोल्ड

वियतनाम में आयोजित 19वें इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स 2026 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुमंत गुप्ता ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। उनकी उपलब्धि को मेहनत, प्रतिभा और विज्ञान के प्रति लगन का परिणाम माना जा रहा है।

top-news

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में फिर अटकी लिफ्ट, सुबह दो लोग फंसे, निवासियों ने जताई नाराजगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में सुबह एक टावर की लिफ्ट अटकने से दो लोग अंदर फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। निवासियों ने लिफ्ट की खराब हालत और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में युवक की मौत से मचा हड़कंप, 12वीं मंजिल से कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

ग्रेटर नोएडा की ACE Divino सोसाइटी में 36 वर्षीय अनिल कुमार की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने उनके डिप्रेशन में होने की बात बताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में 5 लोगों से 34 लाख की साइबर ठगी, बुजुर्ग से अकेले 27.54 लाख रुपये ऐंठे, APK फाइल डाउनलोड कराकर बनाया शिकार

नोएडा में साइबर ठगों ने पांच लोगों से करीब 34 लाख रुपये ठग लिए। शेयर ट्रेडिंग, क्रेडिट कार्ड और पेंशन कार्ड के नाम पर लोगों को निशाना बनाया गया। एक बुजुर्ग से 27.54 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित आरोपी नोएडा में गिरफ्तार, चोरी की बाइक, चाकू और 10,500 रुपये बरामद

नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित विकास उर्फ नोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी की बाइक, अवैध चाकू और 10,500 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी पर पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

गौतमबुद्धनगर में अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, जारचा पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 38 वर्षीय कुंवरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से .312 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में छुट्टी पर आए फौजी की नाक काटी, बाइक टकराने पर तीन युवकों से हुआ विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाइक टकराने के विवाद के बाद तीन युवकों पर छुट्टी पर आए सेना के जवान से मारपीट का आरोप है। नुकीली वस्तु से नाक काटने और जांघ पर हथौड़े से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E7628 करीब 3 घंटे लेट, दोपहर 3:05 बजे की जगह शाम 6:48 बजे हुई रवाना

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6ई7628 करीब तीन घंटे की देरी से शाम 6:48 बजे रवाना हुई। यात्रियों के मुताबिक, वे लंबे समय तक फ्लाइट में बैठे रहे और देरी की वजह नहीं बताई गई। एयरपोर्ट पीआर विभाग ने भी जानकारी नहीं दी।

top-news

पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, नोएडा में पूरी रात SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो के पास सलारपुर गांव के नाले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद रवि नाम का युवक कूद गया। एसडीआरएफ और दमकल टीम ने पूरी रात तलाश के बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

top-news

नोएडा में साइबर ठगी से हड़कंप, रैपिडपे कंपनी के एजेंट के खाते से 43 ट्रांजेक्शन कर 1.56 करोड़ रुपये उड़ाए

नोएडा में रैपिडपे फिनटेक के फील्ड एजेंट के मोबाइल और ऐप से 43 फर्जी ट्रांजेक्शन कर कंपनी के खाते से 1.56 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मोबाइल, ऐप, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। कंपनी ने एजेंट पर आरोप नहीं लगाया है।

top-news

नोएडा में 21 बहनों के भविष्य को संवारने की पहल, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा से तकनीकी रूप से होंगी मजबूत

नोएडा में दीपावली के अवसर पर इंफोटेक कंप्यूटर एजुकेशन ने 21 बहनों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा की है। चेयरमैन रविन्द्र भाटी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसरों से जोड़ने में मदद कर सकती है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर में इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक 2021 के हत्या मामले में जेल जा चुका था। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

top-news

40 विदेशी सिविल सर्वेंट्स ने साइबर सिक्योरिटी सेल का किया दौरा, समझी साइबर ठगी रोकने की कार्यप्रणाली

नोएडा के सेक्टर-108 स्थित साइबर सिक्योरिटी सेल में एनसीजीजी कार्यक्रम के तहत 40 सिविल सर्वेंट्स पहुंचे। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध लेनदेन की जांच, डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल की जानकारी दी। विदेशी प्रतिनिधियों ने अनुभव भी साझा किए।

top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच एडीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले, संतोष मिश्रा को ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एक डीसीपी और चार एडीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। संतोष कुमार मिश्रा को फिर ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी मिली है। मनीषा सिंह यातायात और महिला सुरक्षा संभालेंगी, जबकि अभय मिश्रा नोएडा जोन और अर्चना सिंह अपराध व मुख्यालय का काम देखेंगी।

top-news

नोएडा पहुंचे सपा नेता चौधरी इंद्रसेन, PDA जन चौपाल को किया संबोधित, बोले- जेवर और दादरी में सपा जीतेगी

नोएडा के सेक्टर-81 में आयोजित PDA जन चौपाल में सपा नेता चौधरी इंद्रसेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा को मजबूत करने की अपील की। इंद्रसेन ने जेवर और दादरी में जीत का दावा किया, जबकि नोएडा में ज्यादा मेहनत की जरूरत बताई।

top-news

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने धरने से उठाया, प्रियंका ने लगाया मारपीट का आरोप, कल भी 8 घंटे धरने के बाद हुई थी हिरासत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने BNSS की धारा 163 का हवाला दिया। विपक्ष ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

top-news

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे सैकड़ों अन्नदाता, नई मुआवजा नीति समेत कई मांगें उठाईं

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सैकड़ों किसानों ने सेक्टर-96 स्थित कार्यालय का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नई मुआवजा नीति, 10 फीसदी मुआवजा प्लॉट, अधिग्रहण कानून और रोजगार की मांग उठी। मांगें पूरी न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।

top-news

BSE SME पर लिस्ट होते ही Black Opal Consultants के शेयर में तेजी, 210 रुपए के अपर सर्किट पर पहुंचा भाव, IPO से 6.60 प्रतिशत ऊपर

ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स के शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग 200 रुपये पर हुई, जबकि IPO इश्यू प्राइस 197 रुपये था। कारोबार के दौरान शेयर 210 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस स्तर पर शेयर IPO कीमत से 6.60 फीसदी ऊपर रहा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में स्कूल की जमीन पर निर्माण का विरोध, छात्र-छात्राओं ने बाहर आकर काम रुकवाया, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बिहारी लाल इंटर कॉलेज की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने का छात्रों ने विरोध किया। छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर आ गए और काम रोकने के दौरान तोड़फोड़ भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags