नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 180 पुलिसकर्मियों ने दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सूरजपुर से परी चौक तक तिरंगा बाइक रैली निकाली। 90 दोपहिया वाहनों पर सवार 180 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

top-news

किसानों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार को दिया अल्टीमेटम, 18 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो यमुना प्राधिकरण पर होगा बड़ा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने मांगों को लेकर बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। जीरो पॉइंट से शुरू हुई यात्रा यमुना प्राधिकरण कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा गया। भाकियू नेता पवन खटाना ने कहा कि 18 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 24 अगस्त को महापंचायत होगी।

top-news

नोएडा में 17 साल के किशोर की मौत, नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज, पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

नोएडा के सेक्टर-108 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 17 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, किशोर नशे का आदी था और पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 5.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार, फ्लैट में चल रहा था खतरनाक नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा में मुंबई एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ओमिक्रॉन सेक्टर के फ्लैट से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन और रॉ मैटिरियल बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई गई है। फ्लैट किराए पर लेने वाली महिला फरार है।

top-news

जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में बारिश का पानी भरने का मामला, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन, आधे घंटे में पानी निकाला

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग कंपाउंड में बारिश का पानी भरने का वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान जारी किया है। प्रशासन के मुताबिक, अधिक बारिश से जलभराव हुआ था, जिसे करीब आधे घंटे में निकाल दिया गया। किसी फ्लाइट पर असर नहीं पड़ा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में GST कंसल्टेंट से 29 लाख की वसूली मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में फर्जी GST अधिकारी बनकर कंसल्टेंट से 29 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी मुनेद्र सिंह और चौकी प्रभारी राहुल को लाइन हाजिर किया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में घेवर के अंदर कॉकरोच मिलने से हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दुकानदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक ग्राहक ने घेवर के अंदर कॉकरोच मिलने की शिकायत की है। ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

नोएडा में FOPA कार्यक्रम में पहुंचे सतीश महाना, पंजाबी समाज ने किया जोरदार स्वागत, बोले- समाज सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा

नोएडा के सेक्टर-51 में FOPA के संकल्प कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पंजाबी समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में नोएडा सांसद महेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में फंसी बच्ची और महिला, पावर कट होने से रुकी लिफ्ट, 30 मिनट बाद रेस्क्यू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलियां वैलेंसिया होम सोसायटी में पावर कट के बाद लिफ्ट 12वीं और 13वीं मंजिल के बीच रुक गई। महिला और बच्ची करीब आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

नोएडा में 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कीमत के साथ RERA, टाइटल, अथॉरिटी मंजूरी, रजिस्ट्री और अतिरिक्त खर्चों की जांच जरूरी है। जेवर एयरपोर्ट और नए इंफ्रास्ट्रक्चर से संभावनाएं बढ़ी हैं, लेकिन निवेश से पहले लोकेशन, बजट, कानूनी दस्तावेज और भविष्य की कनेक्टिविटी जरूर समझें।

top-news

नोएडा में मानसून जलभराव से बचने के लिए अपनाएं ये वैकल्पिक रूट और सेफ्टी टिप्स

नोएडा में मानसून के दौरान जलभराव से ट्रैफिक और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होती है। सेक्टर-95 जैसे संवेदनशील इलाकों में सावधानी जरूरी है। बारिश में वैकल्पिक रूट, धीमी गति, हेलमेट-सीटबेल्ट और अंडरपास से दूरी जैसे उपाय अपनाकर हादसे और जाम की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

top-news

CJP ने किया ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान, दीपके बोले- बैठक के लिए हॉल देने वालों को मिली धमकी, जल्द होगा आंदोलन

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर विवाद सामने आया है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने हॉल मालिकों को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया और इसके पीछे भाजपा को जिम्मेदार बताया। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और भाजपा की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई।

top-news

गौतमबुद्धनगर में स्वतंत्रता दिवस से पहले दादरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस-आरपीएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पहले दादरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ यात्रियों को लावारिस सामान की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया गया।

top-news

नोएडा में बारिश के बीच जर्जर मकानों को लेकर बड़ा अलर्ट, 378 लोगों को नोटिस, 128 मकान खाली कराने के निर्देश, कभी भी हो सकता हादसा

नोएडा प्राधिकरण ने जर्जर फ्लैट और नालियों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। करीब 378 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। सेक्टर-31 में 128 जनता फ्लैट जर्जर घोषित हैं, जबकि सेक्टर-14, 15 और 19 में नालियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

top-news

GST अधिकारी बनकर गाड़ी रोकी, जेल भेजने की धमकी देकर 29 लाख वसूले, नोएडा में गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बिसरख पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 24.50 लाख रुपये नकद, जेवर, दो कारें, मोबाइल फोन और पुलिस से जुड़ी वर्दियां बरामद की हैं।

top-news

नोएडा में 100 करोड़ के मुआवजा घोटाले की विजिलेंस जांच शुरू, अधिकारियों पर 10 प्रतिशत कमीशन का आरोप, अब 6 FIR का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा

नोएडा में जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को दिए गए 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अतिरिक्त मुआवजा घोटाले की जांच अब विजिलेंस ने शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छह एफआईआर से जुड़े दस्तावेज, मुआवजा रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग में तेज बारिश के बाद भरा पानी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में तेज बारिश के बाद पानी भर गया। जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। एयरपोर्ट कर्मचारी पानी निकालने में जुटे रहे। इसी दौरान एक यात्री ने परिसर का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

top-news

नोएडा में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी तैयारी, DSC मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट को मॉडल रोड बनाने की योजना, 6 महीने में पूरा होगा काम

नोएडा के डीएससी मार्ग और सेक्टर-79 टी-पॉइंट से डीएससी मार्ग तक के हिस्से को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत 2,553.70 लाख रुपये है। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं और मंजूरी मिलते ही छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है।

top-news

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 120 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेंट्रल जोन से एयरपोर्ट थाना तक भेजे गए पुलिसकर्मी, जानें पूरा बदलाव

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक जरूरतों के तहत 120 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। मध्य नोएडा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 35 पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा में 27, नोएडा में 24 और नोएडा एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल थाने में 12 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती मिली है।

top-news

असम की 19 वर्षीय महक की नोएडा में हत्या का मामला, चाकू के 6 वार से गई जान, कमरे में मिली शराब की बोतल, सबूत खंगाल रही पुलिस

नोएडा के बरौला गांव स्थित पीजी में असम की 19 वर्षीय महक अहमद की हत्या की जांच जारी है। पुलिस चाकू के छह वार, शराब की बोतल, मोबाइल और पुरानी कहासुनी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। फरार आरोपी रमन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags