नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, शनि मंदिर और चिल्ला बॉर्डर पहुंचीं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, 4 हजार जवान तैनात

नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं का हाल जाना। जिले में 4 हजार पुलिसकर्मी, 34 अतिरिक्त चौकियां, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अचानक सामने आया बाइक सवार, बचाने की कोशिश में नाले में जा गिरी कार, क्रेन से निकाली गई गाड़ी

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास बाइक सवार को बचाने के दौरान एक कार करीब चार फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में ATM बदलकर ठगी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 103 ATM कार्ड बरामद, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

जेवर पुलिस ने एटीएम बूथ पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर खातों से रकम निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 103 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन, तमंचा, कारतूस और चाकू मिला है। पुलिस गिरोह की पुरानी वारदातों और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है

top-news

नोएडा में AI वीडियो के जरिए 70 लाख की ठगी, PM और वित्त मंत्री का वीडियो दिखाकर निवेश के नाम पर 16 बार में रकम ऐंठी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का AI से बना फर्जी वीडियो दिखाकर 59 वर्षीय व्यक्ति को निवेश के नाम पर ठगा। ठगों ने 16 बार में 70.90 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। रकम मांगने पर फोन बंद मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा मेट्रो के दो नए कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 75.56 करोड़ की सलाहकार एजेंसी नियुक्त, निर्माण कार्य की करेगी निगरानी

एनएमआरसी ने ग्रेटर नोएडा डिपो-बोड़ाकी और सेक्टर-142-बॉटनिकल गार्डन मेट्रो रूट के लिए आरवी एसोसिएट को सलाहकार एजेंसी चुना है। दोनों कॉरिडोर के निर्माण में तकनीकी निगरानी, डिजाइन के अनुसार काम और ऑडिट की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। दोनों रूटों से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है

top-news

नोएडा में किसानों के 5 प्रतिशत कोटे के 350 से ज्यादा प्लॉट होंगे आवंटित, दिवाली से पहले ड्रॉ से तय होगी जमीन की लोकेशन

नोएडा प्राधिकरण किसानों के 5 प्रतिशत कोटे के लंबित भूखंडों का आवंटन तेज करने जा रहा है। दिवाली से पहले 350 से अधिक पात्र किसानों को प्लॉट देने की तैयारी है। सेक्टर-146 समेत अन्य स्थानों पर जमीन चिन्हित है। भूखंडों की लोकेशन ड्रॉ के जरिए तय होगी।

top-news

न्यू नोएडा भूमि अधिग्रहण: 37 गांवों के किसानों को जेवर एयरपोर्ट जैसा मुआवजा मिलेगा, जानिए अधिग्रहण और मुआवजे की पूरी जानकारी

न्यू नोएडा परियोजना के पहले चरण में 37 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार ₹4,300 प्रति वर्गमीटर मुआवजा दर तय की गई है, जिसे जेवर एयरपोर्ट मॉडल से जोड़ा गया है। जानिए अधिग्रहण, मुआवजे और किसानों पर इसके संभावित असर की पूरी जानकारी।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए शुरू हुईं नई फ्लाइट्स, जानें पूरी लिस्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। अमृतसर, बेंगलुरु, भोपाल, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, लखनऊ, पंतनगर, श्रीनगर समेत कई शहर नेटवर्क में शामिल हैं। जानिए नई फ्लाइट्स की पूरी सूची, शेड्यूल, किराए और यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी।

top-news

जेवर एयरपोर्ट परिसर से 16.70 लाख की UTP केबल चोरी, स्टोर से 100 बॉक्स लेकर फरार हुए चोर, 35 हजार मीटर केबल गायब

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में निजी कंपनी के स्टोर से करीब 16.70 लाख रुपये की UTP केबल चोरी हो गई। चोर 100 बॉक्स में रखी करीब 35 हजार मीटर केबल ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कांवड़ियों पर बरसे फूल, दादरी में प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रविवार को दादरी में एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को माला, फल और पानी वितरित किया गया। मार्ग पर 24 घंटे मेडिकल और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, दोनों महिलाओं में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 में पति को दूसरी महिला के साथ देखने के बाद दो महिलाओं में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने फिलहाल आपसी समझौता कर लिया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में दिल्ली पुलिस के एएसपी के बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर से 28 हजार रुपये नकद, लाखों के सोने-चांदी के गहने और कीमती कपड़े ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

top-news

नोएडा में पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, धक्का लगने से दीवार से टकराया सिर

नोएडा के छपरौली गांव के पास महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के विवाद में पति ने पत्नी को धक्का दिया था, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

top-news

सेक्टर-94 से एडवंट तक यमुना पुश्ता रोड की बदलेगी तस्वीर, 7 दिन में शुरू होगी रिसर्फेसिंग, नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटेगा दबाव

नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग अगले सात दिन में शुरू होने की उम्मीद है। करीब 11 किलोमीटर सड़क की सफाई शुरू हो गई है। पहले चरण में 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि दूसरे चरण में सड़क को सेक्टर-150 तक बढ़ाया जाएगा।

top-news

नोएडा के जिला अस्पताल में फिर सामने आई लापरवाही, गायनी ओटी की गैलरी में गिरी सीलिंग, 300 करोड़ की बिल्डिंग पर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल में शनिवार को तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर की गैलरी में सीलिंग का हिस्सा गिर गया। हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अस्पताल में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

top-news

नोएडा में साइबर ठगी का नया तरीका, गैस कनेक्शन बंद होने का दिखाया डर, अगले दिन बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 9.77 लाख रुपए

ग्रेटर नोएडा में गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 9.77 लाख रुपये ठग लिए। खुद को आईजीएल अधिकारी बताकर आरोपी ने वीडियो कॉल पर भुगतान की रसीद मांगी। रसीद साझा करने के बाद खाते से छह से ज्यादा लेनदेन हुए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में वेतन को लेकर Zepto कर्मचारियों का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा वर्करों ने काम किया बंद, पूरी सैलरी की मांग की

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित Zepto कंपनी में वेतन को लेकर 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके खातों में पूरी सैलरी नहीं पहुंची। वर्करों ने कंपनी प्रबंधन से पूरी सैलरी का भुगतान कराने की मांग की है।

top-news

नोएडा सेक्टर-51 में फंदे पर लटका मिला मेड का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच

नोएडा के सेक्टर-51 में एक मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड, 12 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट जारी

नोएडा में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है, जबकि मानसून में अब तक सामान्य से 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये लौटाने के विवाद के बाद युवक की मौत, पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये के विवाद के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी विनय कुमार शर्मा उर्फ विजयपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags