स्पाइडर-मैन फैंस का इंतजार खत्म! Tom Holland फिर बने Spider-Man, इस बार दुश्मन भी नया और मिशन भी बड़ा

top-news
Spider-Man की नई कहानी में बड़ा ट्विस्ट! Hulk और Punisher भी आएंगे नजर | 30 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग तेज है

नई दिल्ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो Spider-Man एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। Tom Holland अभिनीत 'Spider-Man: Brand New Day' 31 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 'Spider-Man: No Way Home' के बाद पीटर पार्कर की नई जिंदगी और नई चुनौतियों की कहानी दिखाएगी।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी उस दौर से शुरू होती है जब Doctor Strange के स्पेल के बाद पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है। अब वह बिना अपनी असली पहचान बताए अकेले न्यूयॉर्क की रक्षा कर रहा है। इसी दौरान उसके सामने एक नया और बेहद खतरनाक दुश्मन आता है। कहानी में पीटर पार्कर की मानसिक चुनौतियों, अकेलेपन और सुपरहीरो की जिम्मेदारियों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

स्टारकास्ट में बड़े नाम

फिल्म में Tom Holland के साथ Zendaya, Jacob Batalon, Sadie Sink, Jon Bernthal (Punisher) और Mark Ruffalo (Hulk) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Destin Daniel Cretton ने किया है, जबकि इसे Marvel Studios और Sony Pictures ने मिलकर बनाया है। Punisher और Hulk की एंट्री को फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक माना जा रहा है।

भारत में जबरदस्त क्रेज

फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-सेल्स ने मजबूत शुरुआत की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'Spider-Man: Brand New Day' इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *