Health Care: क्या सीमित मात्रा में दही का सेवन करना चाहिए? एक्सपर्ट से जाने फायदे और नुकसान

top-news
गर्मी के सीजन में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए ज्यादातर लोग दही का सेवन करते हैं।

गर्मी के सीजन में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए ज्यादातर लोग दही का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की दही सीमित मात्रा में खानी चाहिए, इसका ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में ।

रोजाना कितनी मात्रा में खाएं दही?

आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता के अनुसार, गर्मी के मौसम में एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में करीब 100 ग्राम ताजा दही का सेवन करना चाहिए। दही में चीनी या नमक न मिलाना बेहतर होता है, क्योंकि इससे इसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। यह भी जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी शारीरिक जरूरत और पाचन क्षमता के अनुसार ही दही का सेवन करे।

कब खाएं दही, और कब नहीं?

दही को सुबह या दोपहर के खाने के साथ खाना ज्यादा सही रहता है। रात में इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। कई लोगों को दही से एलर्जी हो सकती है। इसलिए वह इसे खाने से परहेज करें। जरूरत से ज्यादा दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

ज्यादा दही खाने के नुकसान

अगर आप जरूरत से ज्यादा दही खाते हैं, तो यह शरीर में सर्दी-जुकाम, पेट फूलना या अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। साथ ही, ठंडी तासीर के कारण यह कई बार गले की खराश या बलगम भी बढ़ा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में और सही समय पर दही खाना ही बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *