40 के बाद लंबी उम्र चाहिए? लाइफस्टाइल और डाइट में ये बदलाव करेंगे आपकी उम्र और सेहत दोनों बेहतर

top-news
40 की उम्र के बाद लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए सही लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। गुस्सा कम करना, माइंडफुल ईटिंग, नियमित योग, पॉजिटिव सोच और हेल्दी डाइट अपनाकर बीपी, शुगर, मोटापा और तनाव जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

जीना तो हर कोई चाहता है और वह भी लंबी व स्वस्थ जिंदगी। लेकिन सवाल यह है कि लंबी उम्र सिर्फ चाहने से मिलती है या इसके लिए सही लाइफस्टाइल जरूरी है? मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि 100 में से सिर्फ 11 लोग ही 60 साल की उम्र पार कर पाते हैं, जबकि 65–70 साल तक पहुंचने वालों की संख्या महज 7 फीसदी है। अगर आपकी उम्र 40 पार हो चुकी है, तो अब शरीर आपके रोजमर्रा के खानपान, सोच और आदतों का हिसाब मांगने लगता है। ऐसे में समय रहते लाइफस्टाइल सुधारना बेहद जरूरी हो जाता है।


गुस्सा, पानी और शांति: लंबी उम्र का पहला मंत्र
लंबी उम्र के लिए सबसे पहले गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा तनाव और क्रोध दिल और दिमाग दोनों को कमजोर करता है। अपने घर और दफ्तर को “नो एंगर जोन” बनाइए और मानसिक शांति को प्राथमिकता दीजिए। इसके साथ ही पानी पीने की आदत सुधारें। प्यास लगने का इंतजार न करें, बल्कि दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।


माइंडफुल ईटिंग और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं
लंबी उम्र का सीधा संबंध आपके खाने-पीने से भी है। माइंडफुल ईटिंग यानी जीने के लिए खाएं, खाने के लिए न जिएं। कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन ज्यादा लें, खासकर रात के खाने में इस नियम का पालन करें। दो हफ्ते मीठा बंद करके देखें, शरीर खुद फर्क बताएगा। इसके साथ ही शरीर को हमेशा एक्टिव रखें। पैदल चलना, साइकिल का इस्तेमाल और लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ना जैसी आदतें उम्र बढ़ाने में मददगार होती हैं।


पॉजिटिव सोच, योग और बीमारियों से बचाव
पॉजिटिव सोच लंबी उम्र की बड़ी कुंजी है। जो मिला है, उसमें खुश रहना और जो नहीं मिला, उसे छोड़ देना सीखें। रिश्तों में समय और ऊर्जा लगाइए, क्योंकि मजबूत रिश्ते मानसिक सेहत को बेहतर बनाते हैं। नियमित योग करने से न सिर्फ उम्र लंबी होती है, बल्कि बीपी, शुगर, वजन और नींद भी कंट्रोल में रहती है। गिलोय-तुलसी काढ़ा, हल्दी वाला दूध, मौसमी फल और बादाम-अखरोट इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि लौकी से बनी चीजें दिल को स्वस्थ रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *