किचन में रखी ये दो चीजें होती हैं बेहद फायदेमंद, पेट साफ करने में होती हैं काफी मददगार

top-news
अजवाइन और सौंफ का पानी पेट की समस्याओं में रामबाण माना जाता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने के साथ गट हेल्थ, इम्यूनिटी और वजन घटाने में भी मददगार है।

अगर आपका पेट साफ नहीं रहता, गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या बार-बार परेशान करती है, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होने वाले अजवाइन और सौंफ आपकी गट हेल्थ को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अक्सर इन्हें सिर्फ मसाला समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन इनमें मौजूद औषधीय गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद असरदार माने जाते हैं। खास बात यह है कि इनका सेवन बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी महंगे इलाज या दवा की जरूरत नहीं पड़ती।


कैसे तैयार करें अजवाइन और सौंफ का औषधीय पानी
अजवाइन और सौंफ का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक पैन में एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ डाल दें। अब इस पानी को 5 से 10 मिनट तक अच्छे से उबालें। उबलने के बाद पानी को छान लें और जब यह गुनगुना रह जाए, तब इसका सेवन करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से ज्यादा बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।


कब्ज, गैस और एसिडिटी से मिलेगी राहत
अजवाइन और सौंफ दोनों ही पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती हैं। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए यह पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इस ड्रिंक का सेवन करने से पेट साफ रहने लगता है और गैस, अपच व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। अजवाइन पेट में जमी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है, जबकि सौंफ पाचन रस को सक्रिय कर पेट को हल्का महसूस कराती है।


ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है यह ड्रिंक
अजवाइन और सौंफ का पानी सिर्फ पेट ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। यह वेट लॉस में सहायक हो सकता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और रेस्पिरेटरी हेल्थ को सुधारने में भी कारगर माने जाते हैं। रोजमर्रा की डाइट में इस देसी नुस्खे को शामिल कर आप अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *