खांसी और खराश दूर करने की जापानी ट्रिक, खाते ही दिखने लगेगा असर, एक बार जरूर अपनाकर देखें ये उपाय
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी, जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। एक बार खांसी शुरू हो जाए तो बार-बार खांसने से गला दर्द करने लगता है और बोलने में भी परेशानी होती है। दवाओं के अलावा कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो गले को जल्दी आराम पहुंचा सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय जापान में भी अपनाया जाता है, जिसमें प्याज और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि यह मिश्रण गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद करता है। हालांकि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
प्याज और शहद से तैयार करें मिश्रण
इस उपाय के लिए एक मध्यम आकार का प्याज लें और उसे बिना काटे छील लें। नीचे की ओर से हल्का सा गड्ढा बनाकर उसमें करीब दो चम्मच शहद डालें। साथ ही आधे नींबू का रस निचोड़ दें। अब इसे हल्की आंच पर रखकर शहद को थोड़ा गुनगुना होने दें। इसमें दो चुटकी सेंधा नमक मिला दें। नमक न हो तो साधारण नमक भी डाला जा सकता है। जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे धीरे-धीरे चाट लें। इसके तुरंत बाद पानी न पिएं। कहा जाता है कि इससे गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है।
शहद और नमक का पारंपरिक तरीका
भारत में भी शहद और सेंधा नमक का प्रयोग सर्दी-खांसी में किया जाता रहा है। गुनगुने शहद में थोड़ा सा नमक मिलाकर चाटने से गले को आराम मिलता है और खांसी कम हो सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इसे सहायक उपाय मानते हैं। ध्यान रखें कि ये नुस्खे सामान्य जानकारी के लिए हैं। यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहे, तेज बुखार हो या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। किसी भी नए घरेलू उपाय या आहार परिवर्तन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






