ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत, समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे बड़े हमले, ईरान ने भी ग्लोबल सप्लाई ठप करने की दी धमकी
- Shiv Kumar
- 06 Apr, 2026
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर अहम बातचीत जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वार्ता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और अगले 48 घंटे बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं। प्रस्तावित समझौते के तहत पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर चर्चा होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अगर इस दौरान समझौता नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
हमले की तैयारी, ईरान की सख्त चेतावनी
रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल और अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर हमले की तैयारी कर ली है। वहीं ईरान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम मुद्दों पर कोई बड़ी रियायत देने के मूड में नहीं है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है और महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को निशाना बना सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दुनिया भर में तेल और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
बयानबाजी से और बढ़ा तनाव, हमले भी जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। इस बीच तेहरान और हाइफा समेत कई इलाकों में हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है। लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






