अजगर लाओ, फ्री पिज्जा ले जाओ! आखिर क्यों दिया जा रहा ऐसा ऑफर?
अजगर मारो, पिज्जा खाओ! फ्लोरिडा का ऑफर सोशल मीडिया पर छाया, रेस्टोरेंट में कैश नहीं, अजगर से हो रही पेमेंट
- Babli Ansari
- 17 Jul, 2026
फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य का एक रेस्टोरेंट इन दिनों अपने अनोखे ऑफर की वजह से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। एवरग्लेड्स सिटी स्थित 'Wildman's Pizza, Pasta and Python' ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति फ्लोरिडा पायथन चैलेंज के दौरान पकड़ा गया मरा हुआ बर्मी अजगर (Burmese Python) लेकर आएगा, उसे बदले में फ्री स्पेशल पिज्जा दिया जाएगा। यह अनोखी पहल लोगों का ध्यान तेजी से खींच रही है।
आखिर क्यों दिया जा रहा है ऐसा ऑफर?
दरअसल, फ्लोरिडा में बर्मी अजगर एक आक्रामक (Invasive) प्रजाति माना जाता है, जिसने एवरग्लेड्स के प्राकृतिक इकोसिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इन्हें नियंत्रित करने के लिए हर साल Florida Python Challenge आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रतिभागी इन अजगरों को पकड़ते हैं। इसी अभियान को बढ़ावा देने के लिए रेस्टोरेंट ने यह अनोखा ऑफर शुरू किया है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अजगर पकड़ने वालों को 10,000 डॉलर तक का इनाम भी दिया जाता है।
रेस्टोरेंट मालिक ने बताई खास वजह
रेस्टोरेंट के मालिक डस्टिन क्रम का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ ग्राहकों को आकर्षित करना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अजगर के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अमेरिकी खाद्य नियमों के कारण वे पायथन पिज्जा बेच नहीं सकते, लेकिन इसे मुफ्त में देना नियमों के तहत संभव है। यही वजह है कि यह ऑफर कानूनी रूप से दिया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा ऑफर
रेस्टोरेंट की यह अनोखी स्कीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे दुनिया के सबसे अलग फूड ऑफर्स में से एक बता रहे हैं। कई यूजर्स इसे पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक मार्केटिंग का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के अभियान लोगों को पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूक करने में मददगार साबित हो सकते हैं
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






