थार पे डांस; बीच सड़क पर तेज आवाज में गाना बजाकर किया डांस, कटा बड़ा चालान

top-news
पुलिस ने युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत का 38,500 रुपये का चालान काटा है।

Noida: रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल के युवा कुछ भी करते रहते हैं। यहां तक कि अपनी जान जोखिम में भी डालकर वीडियो और रील्स बनाने से भी नहीं चूकते हैं। वीडियो बनाने के चक्कर में खुलेआम कानून की धज्जियां उ़ड़ाने के साथ ही दूसरे लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। खासकर हाईटेक शहर नोएडा में इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है कि दोबारा से इस तरह की हरकत करने के बारे में 100 बार सोचेगा। 


एलिवेटेड रोड पर चलती थार पर किया डांस
दरअसल, नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर 33 स्थित एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक थार की छत पर तेज आवाज में संगीत बजाते हुए डांस कर रहा है। जिसकी वजह से पीछे चल रहे वाहनों को अपनी गति धीमी करनी पड़ती है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कई पोस्ट किए। सोशल मीडिया पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिक और युवक को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत का 38,500 रुपये का चालान काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *