नोएडा NCR में मोबाइल, चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक स्नेचर हुआ घायल

top-news
नोएडा के सेक्टर 49 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ एक बदमाश घायल

Noida: नोएडा में एक बार फिर  चेकिंग के दौरान दो शातिर स्नेचरों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने  एक स्नैचर घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार दोनों शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी करते हैं। दोनों बदमाशो पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।  

पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने चलाई गोली
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को  थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा केन्द्रीय बिहार गोल चक्कर से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हे रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुके नहीं और सेक्टर-50 के सामने सर्विस रोड पर भगाने  लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस ने बचते हुए जवाब में फायरिंग चलाई जो,  बदमाश नौशाद उर्फ टोला (22) के पैर में लगी और घायल हो कर गिर पड़ा।  मोरना, थाना सेक्टर-24 निवासी नौशाद उर्फ टोला के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ है। 

दूसरे बदमाश को भागते हुए दबोचा
 एडीसीपी ने बताया कि बदमाश के दूसरे साथी को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान तरुण (23) पुत्र शेर सिंह निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 के रूप में हुई। दोनों बदमाशों के कब्जे से स्नेचिंग  01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई है। घायल नौशाद को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। इसके सात ही इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *