नोएडा में गरजा बुलडोजर, बाजार में दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त, दी गई चेतावनी
क्टर-110 की बाजार में कार्रवाई की गई।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2025
Noida: नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण, अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सभी वर्क सर्किलों में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्किल आठ ने सेक्टर-110 की बाजार में कार्रवाई की गई। दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे बड़े पैमाने पर बनाए गए पक्के चबूतरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की ओर से 12 दुकानों के रैंप को जेसीबी से उखाड़ा गया।
अवैध रूप से वेंडिंग जोन कर रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक,पक्के रैंप पर दुकानदारों की ओर से अवैध रूप से वेंडिंग जोन संचालित कराया जा रहा था, जिसके एवज में एक-एक वेंडर से 30 से 40 हजार रुपये मासिक किराये की उगाही की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से 50 अवैध वेंडरों को बाजार से भगाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने दोबारा से अतिक्रमण करने का प्रयास किया या अवैध रूप से वेंडिंग जोन का संचालन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवंटित दुकनों की लीज डीड को खत्म कर दिया जाएगा।
करीब 4 घंटे तक चली कार्रवाई
वर्क सर्किल आठ वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी ने बताया कि कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, जो करीब दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान सर्किल के 20 कर्मचारी और दो जेसीबी व डंपर लगाए गए थे। दुकानदारों की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने पर विरोध किया, लेकिन सरकारी काम में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देने पर विरोध शांत हो गया। इसके बाद कार्रवाई पूरी की गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






